उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव में महिला अपने घर की छत पर थी तभी उसका बैलेंस बिगडा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सौंह गांव निवासी राम औतार की 55 वर्षीय पत्नी सुनीता देवीआज सुबह अपने घर की छत पर थी। तभी उसका बैलेंस बिगडा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन इलाज से संतुष्ट न होकर प्राइवेट एम्बुलेन्स से शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!