Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शरकी गांव के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार भाई-बहन व मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी रामकरन का 25 वर्षीय पुत्र दीप नरायन अपनी 36 वर्षीय बहन सावित्री देवी पत्नी रवि सिंह व उसके चार वर्षीय मासूम पुत्र मालक को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर थाना क्षेत्र आया था।

जब उसकी बाइक शरकी गांव की मोड पर पहुंची तभी दूसरी बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सहित वह रोड पर गिर गया। और बाइक पर सवार भाई-बहन व मासूम सहित तीनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By