G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के हिम्मत खेड़ा गांव में युवक अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी वह रांत में शौचक्रिया के लिए नींद में उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हिम्मत खेड़ा गांव निवासी राम सजीवन का 28 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था।

तभी वह नींद में शौचक्रिया के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share