उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पश्चिमी बाईपास पर आज प्रात: पौने छह बजे डीसीएम से खागा इओ की कार भिड गई। कार में अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय व चालक पवन कुमार सवार थे। टक्कर के बाद मिनी ट्रक के पीछे कार घुस जाने के कारण फंस गई और लगभग 200 मीटर तक कार घिसटती हुई चली गई। जानकारी के अनुसार एक जगह जोर का झटका लगने के बाद कार अलग होकर नाले में जा घुसी। टक्कर लगने के बाद ट्रक समेत चालक भाग गया। घायल अधिशासी अधिकारी व चालक को नौबस्ता बाईपास स्थित एक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि कार के दोनों एयर बैग खुलने के कारण दोनों की जान बच गई। घायल अधिशासी अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद उनके पति कानपुर लेकर चले गए है। कार चालक ने बातचीत के दौरान बताया कि सुबह इओ को खागा कार्यालय पहुंचना था। कानपुर से भोर पहर निकले थे। पश्चिमी बाईपास में सर्विस लेन के ऊपर पहुंचते ही आगे चल रहे मिनी ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। जिससे कार टकराने के बाद डीसीएम के पीछे घुसकर फंस गई। मामले में कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम व चालक में की खोजबीन की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!