उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला लालूगंज में सोमवार शाम परिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी छोटेलाल सोनकर का 40 वर्षीय पुत्र प्रेम प्रकाश उर्फ दीपू ने अपने घर के कमरे में रोशनदान में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से परिवारिक कलह और मानसिक तनाव में था। सोमवार शाम करीब छह बजे जब वह कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा, जहां देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मृतक के साले शिवम की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share