Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धानेमऊ गांव में रविवार की दोपहर छत पर तंग उड़ाते समय 11 वर्षीय किशोर अचानक नीचे गिरकर सरिया की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजन शव को वापस अपने साथ लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धानेमऊ गांव निवासी कमर अली का पुत्र सहजान अली रविवार दोपहर छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल जाने से वह छत से नीचे गिरकर सरिया की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त परिजन उसे अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजन शव को अपने साथ लेकर वापस चले गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By