उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के समीप बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई जिसमें साइकिल सवार पत्रकार के पिता व बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार पत्रकार सुनील गुप्ता के पिता अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व. श्री केशन निवासी बक्सपुर रविवार दोपहर साइकिल से अंदौली पुलिया सामान लेने आ रहे थे। जैसे ही वह पुलिया के समीप पहुंचे तभी मलाका गांव निवासी तेज भवन का 20 वर्षीय पुत्र अंकुल ने बाइक से टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जहां पत्रकार के पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share