उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गोंडन्दा गांव के समीप नील गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के खदरी गांव निवासी स्वर्गीय मोतीलाल का 55 वर्षीय पुत्र छेदा लाल बाइक पर सवार होकर चांदपुर थाना क्षेत्र के गोंडन्दा गांव अपनी ससुराल गया था। तभी वहां गोंडन्दा गांव के समीप नील गाय से टकराकर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

