उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगांम रोड पर बीती रात ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दुर्गा सिंह का 46 वर्षीय पुत्र धर्मेश सिंह जो पीआरडी जवान था। वह बीती शाम हथगांम थानां क्षेत्र के छिवलहा कस्बे में ड्यूटी करने जा रहा था। तभी हथगांम रोड पर ई-रिक्शा ने उसकी बाइक को ज़ोरदार टककर मार दिया। जिससे पीआरडी जवान धर्मेश गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से मृतक के सभी परिजनों का रो-रोकर हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share