उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 रेवाड़ी गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दो युवक रोड पर गिरकर घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के।लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गिरधारीपुर गांव निवासी राम स्वरूप का 40 वर्षीय पुत्र नरेश व मलवा थाना क्षेत्र के डगरिया गांव निवासी गया प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र दिनेश दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर काम से निकले थे।

जब बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल में दो पर रेवाड़ी गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दोनों रोड़ पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अजीत सिंह व पायलेट कुलदीप कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। घायल दिनेश के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता ने बताया दिनेश राजगीर है। काम पर गया था वही से बाइक पर अपने साथ लेबर को लेकर फर्मा का ऑडर देने जा रहा था तभी घटना हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!