उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में फसली ऋण वितरण के वित्तमान निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति (डीएलटीसी) की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कषि एवं औद्यानिक फसलों के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्यपालन, रेशम पालन तथा गन्ना की फसल के लिये कृषकों को ऋण दिये जाने हेतु वित्तमान का निर्धारण किया गया। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि वित्तमान का निर्धारण इस प्रकार किया जाये, जिससे कृषकों को अधिक से अधिक सहायता प्राप्त हो सके और जनपद की उत्पादकता एवं उत्पादन में वृद्धि हो।

उन्होंने अन्न एवं औद्यानिक फसलों को बढ़ावा देने के लिये निर्देशित किया कि इन फसलों के लिये पर्याप्त वित्तमान निर्धारित किया जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक निदेशक रेशम, जिला गन्ना अधिकारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारी समितियाँ, जिला विकास प्रबन्धक, नाबार्ड एवं व्यवसायिक तथा ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!