उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के किसनपुर थानां क्षेत्र के रारी गाँव की मोड के समीप अनियंत्रीत बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में कोई इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र सुल्तानपुर कस्बा निवासी राजा राम का 18 वर्षीय पुत्र अनिल अपने साथ गाँव निवासी स्व. संतोष के 22 वर्षीय पुत्र भोलू उर्फ अभय को बाइक पर सवार कर रिश्तेदारी में जा रहा था।

जब उसकी बाइक किशनुपर थाना क्षेत्र के रारी गाँव मोड पर पहुंची तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन की हेड लाइट की रोशनी से बाइक रोड किनारे लगे पेड़ से जाकर टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायल अवस्था उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया।

जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायलो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!