Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिला चिकित्सालय में कार्यरत लैब सहायक की अचानक हृदय गति रुकने अकाल मौत हो गई। जिससे साथी कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई तो वही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के गौशपुर गाँव निवासी 53 वर्षीय सुभाष चंद्र मौर्य जो जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लैब सहायक के पद पर कार्यरत थे।

आज सुबह अचानक उनके सीने में दर्द महसूस हुआ जिसकी जानकारी उनके परिजनो को हुई तो परिजन उनको इलाज के लिए प्रयागराज लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी में मौत हो गई। मौत की खबर उनके घर पहुंची तो घर मे कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। इस दुखद घटना के बाद जिला अस्पताल में शोक सभा आयोजित कर कंडोलेंस घोषित कर दिया गया। हादशे की जानकारी जिला अस्पताल ब्लड बैंक टेक्निकल सुपर वाइजर अशोक शुक्ला ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By