उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आकांक्षी जनपद/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारितP संकेतांको की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान हथगांव ब्लॉक के सीडीपीओ द्वारा अपने विभाग से संबंधित रिपोर्ट की जानकारी न होने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने आकांक्षी जनपद/आकांक्षी ब्लॉक हथगाम हेतु नीति आयोग द्वारा निर्धारित सभी संकेतांको (स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, आधारभूत अवसंरचना के अंतर्गत 49 संकेताकों पर)के कार्यक्रमों चल रहे सम्पूर्ण अभियान 2.0 एवं योजनाओ के क्रियान्वयन के प्रगति की अद्यतन स्थित की जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण समय से कराते हुए सभी अनुमन्य जांचे(निर्धारित 4–एएनसी) समय पर तथा गर्भवती महिलाओं/ बच्चों का वेक्सिनेशन व पोषण सुविधाएं समय से उपलब्ध कराते रहे। उन्होंने कहा कि टीबी नोटिफिकेशन दर बढ़ाया जाय साथ ही टीबी संबंधी जांच व दवाएं उपलब्ध कराते रहे कि निगरानी संवेदन शीलता के साथ बनाए रखने के निर्देश क्षय रोग अधिकारी को दिए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि कितने।आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवनों में संचालित है कि अपडेटेड रिपोर्ट उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा हाथगांव ब्लॉक में शुद्ध पेय जल , क्रियाशील शौचालय का संतृप्तिकरण शत प्रतिशत कराया जाय। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपनी–अपनी अपडेटेड रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर फीड कराए ताकि जनपद की रैंकिंग सही रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि हथगांम ब्लॉक में बीएसएनल द्वारा लगाए गए भारत नेट कितने ग्राम पंचायतों में क्रियाशील है, का क्रास वेरिफिकेशन कराते हुए रिपोर्ट से अवगत कराए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शेष रहे गए सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूरा कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!