उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंद्र पुल व गाजीपुर कस्बे के बीच ई-रिक्शा और बाइक सवार की भिडन्त हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लम्हेटा गांव निवासी स्वर्गीय हरिवंश सिंह का 50 वर्षीय पुत्र विशेन्द्र पाल सिंह बाइक पर सवार होकर गाजीपुर कस्बे आया था।

कस्बे से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक इंद्र पुल और गाजीपुर कस्बे के बीच पहुंची तभी ई-रिक्शा से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें बाइक सवार विशेन्द्र पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

