Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में आज 08.02.2026 को थाना राधानगर मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना राधानगर क्षेत्र के ढकौली गाँव में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें करीब 65 से 70 की संख्या में महिलाएं और बालिकाओं ने भागीदारी निभाई।

उक्त सम्मेलन के तहत महिलाओ व बालिकाओ को दहेज से संबंधित बढ़ते प्रकरणों के संबंध में जागरूक किया गया एवं थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया । महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे जानकारी दी गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By