G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नीम टोला मोहल्ले में अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़े युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नीम टोला मोहल्ला निवासी राम सजीवन का 46 वर्षीय पुत्र राहुल आज सुबह अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था।

तभी रोड से निकले तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। परिजन तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share