उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी आधारपुर गांव में ट्रैक्टर में पालेशर मशीन लगाकर धान की कुटाई करते समय मशीन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको ईलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरैला गांव निवासी राम कृपाल का 28 वर्षीय पुत्र होरीलाल जो ट्रैक्टर में पालेशर मासीन लागाकर गाँव-गाँव धान की कुटाई का काम करता है। आज वह थाना क्षेत्र के असनी आधारपुर गांव में धान मशीन से धान की कुटाई कर रहा था। तभी मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी घर मे हड़कम्प मच गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों से कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। वही साथ आए परिजन घायल को कानपुर ना ले जाकर शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share