उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रत्येक माह की भांति माह के प्रथम शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य एजेंडा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा रहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु फॉर्म-6 भरवाने का अभियान तेज किया जाएगा। साथ ही फॉर्म-7 के माध्यम से बड़े पैमाने पर मतदाताओं, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम हटाने की कथित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक बूथ पर इसकी निगरानी की जाएगी तथा प्रभावित मतदाताओं की पूरी मदद कर उनके नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल कराने का कार्य किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक बूथ पर पीडीए प्रहरी पूरी मजबूती से डटे रहेंगे और मतदाता अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की तथा संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस अवसर पर खागा नगर पंचायत वार्ड-9 के सभासद अजय पटेल ने अपने सहयोगियों बोधल सिंह, प्यारे लाल, अजय सिंह, मिथलेश, महेश व राजेश के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष द्वारा सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, वली उल्लाह, वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, विपिन यादव, रीता प्रजापति, राम कृपाल सोनकर, शकील अकबर, राम किशोर प्रजापति, रामतीरथ परमहंस, अनिरुद्ध यादव, मनोज यादव एडवोकेट, डॉ. अफसर अली, हीरालाल साहू, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, शिव सिंह यादव, डीजी कुशवाहा, नंदकिशोर पाल, सोनू वर्मा, आज़म खान, संगीता राज पासवान, एडवोकेट जगनायक सचान, सुनील उमराव, रत्नेश रत्ना, अय्यूब खान, गार्गीदीन बाजपेई, रईस अहमद, चंद्रशेखर बेदी, राजकरण विश्वकर्मा, अनिल यादव, राजबाबू यादव, सुमित साहू, सुहैल खान हेमू, के.पी. यादव, उदय प्रताप सिंह, इंजीनियर सिद्धार्थ गौतम, पवन द्विवेदी, वसीम अहमद, नागेंद्र यादव, संतोष यादव, देवेंद्र गौतम, दिनेश तिवारी, राम गुलाम जाटव, रमेश पासवान, प्रमोद यादव, आनंद गौतम, गोपाल यादव, सुहैल जिया, ज्ञान सिंह, रज्जू सिंह, नवाब मलिक, राम प्रकाश कुशवाहा, रामराज पासी, जय करन सिंह, महेश चौधरी, रवेंद्र यादव, दिनेश यादव, इंद्रसेन पासवान, राज कुमार पासवान, नागेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!