उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपना दल (एस) कार्यालय, पटेल नगर फतेहपुर में मासिक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन महासचिव अरुण पटेल द्वारा किया गया। बैठक में पिछली कार्यवाही की समीक्षा, सक्रिय सदस्यता अभियान, पंचायत चुनाव की समीक्षा, सभी विधानसभा अध्यक्षों एवं जोन अध्यक्षों की समीक्षा के साथ-साथ पार्टी संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नए बनाए गए सक्रिय सदस्यों की भी समीक्षा की गई और संगठन को मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पार्टी द्वारा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसके अंतर्गत शशिकांत पल्लव एडवोकेट को विधि मंच का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वहीं ओम निषाद को अयाह शाह विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त राजेश पटेल एवं रोशन सिंह निषाद को विधानसभा अध्यक्ष (सांस्कृतिक मंच) नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा सक्रिय सदस्यता अभियान को और तेज गति से चलाया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, बृजेश पाल, अशोक पटेल (कोषाध्यक्ष), वीरेंद्र सिंह पटेल, अरुण पटेल, विजयपाल सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव एडवोकेट, रविंद्र प्रताप सिंह, हेमंत पटेल, सुनील पटेल, राजेंद्र कुमार, शिवशरण निषाद, सुमन सिंह मौर्य, सीता देवी, सुशीला देवी, कृष्णावती, साधना देवी, उत्तम निषाद, दीपू पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा राजकुमार उमराव, काली शंकर सविता, पदम पटेल, राम बहादुर निषाद तथा जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच भी बैठक में मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!