उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बहुआ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गाजीपुर, कंचनपुरवा में अनुसूचित जाति के लोगों के घरों के सामने गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। कच्ची सड़क पर लगातार पानी भरा रहने के कारण करीब 15 परिवारों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में घर से पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश का पानी और घरेलू उपयोग का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। जलभराव के चलते न सिर्फ आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पानी घरों के अंदर तक घुस जाता है, जिससे फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे बच्चों को लेकर परिवार के लोग हमेशा भयभीत रहते हैं। साथ ही गंदे पानी के जमा रहने से बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि जब इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से शिकायत की गई तो उन्होंने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि उक्त सड़क उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती और जिलाधिकारी की अनुमति के बिना निर्माण संभव नहीं है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्यामकली, राखी, मैना, कल्पना, रामराज, रीता, सीमा, राजू, प्रीती सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए मांग की कि मौके पर तत्काल जांच कराकर सड़क निर्माण एवं जल निकासी (नाली) की व्यवस्था कराई जाए, ताकि जलभराव से निजात मिल सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की अपील की है, ताकि उन्हें रोजाना की परेशानियों से मुक्ति मिल सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!