G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित टाटा मोटर्स के समीप दो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सनगाँव गाँव निवासी दशरथ का 18 वर्षीय पुत्र लकी और गाँव निवासी राम भजन का 19 वर्षीय पुत्र अंकेश दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर आज सुबह शहर बाजार में कपड़ा खरीदने आ रहे थे। जब इनकी बाइक जीटी रोड़ पर स्थित टाटा मोटर्स के समीप पहुंची। तभी सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से भिडन्त हो गई।

जिसमे लकी और अंकेश दोनों रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीयों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती।कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share