फतेहपुर। जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के बिजौली गाँव में आज सुबह एक व्यक्ति को गाय ने हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिजौली गाँव निवासी सत्यनारायण गुप्ता का पुत्र विनोद कुमार गुप्ता आज सुबह अपने घर से पैदल गांव में दुकान का सामान लेने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक एक गाय ने हमला कर दिया।

जिससे वह रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को हादशे की जानकारी दिया। परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे विनोद को बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के।लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। अस्पताल में घायल के भाई प्रदीप गुप्ता ने बताया कि विनोद सुबह घर से दुकान का सामान लेने जा रहा था तभी रस्ते में गाय के हमले से घायल हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By