उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गाँव मे आज सुबह घर की दीवार तोड़ते समय अचानक छत का छज्जा युवक के ऊपर गिर गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुत्तौर गाँव निवासी चुनका का 30 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार आज सुबह अपने घर की दीवार तोड़ रहा था।

तभी छत का छज्जा टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जिससे विवेक छज्जे के मलवे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share