G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित गुनगुन होटल होटल के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार होम गार्ड घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुधन मंसूरपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह का 35 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हुसैनगंज कस्बे गया था। तभी कस्बे के समीप स्थित गुनगुन होटल के पास उसकी बाइक पहुंची तभी पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे होम गार्ड विनीत कुमार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्त्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share