G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के थूरियानी रायपुर भरसौल गांव के समीप खेत गए माँ बेटे पर मधु मक्खियो ने हमला कर उनको घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत उनको इलाज के लिए नजदीक स्वास्थ्य स्वादथ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मां को घर जाने की सलाह देते हुए पुत्र की हालत गम्भीर देख उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के थुरियानी रायपुर भरसौल गांव निवासी विनोद कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी और उसका 10 वर्षीय पुत्र दीपू दोनों गांव के समीप स्थित खेत पर काम करने गए थे।

तभी वहां मधु मक्खियो के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और आग जलाकर उनको मधु मक्खियां के जंगल से छुड़ाकर इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचा। जहां डॉक्टर ने सावित्री देवी को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए पुत्र दीपू की हालत गंभीर देख सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share