Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में बाइक बाइक सवार साइकिल सवार से टकराकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी लाला का 36 वर्षीय पुत्र बबलू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी कस्बे में ही साइकिल सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार बबलू रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By