उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस व इंटेलीजेंस विंग, एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का खुलाशा करते हुये घटना में संलिप्त 02 आरोपियो को लूटे हुये 14600/- रुपये, 01 अदद मोबाइल, 01 अदद तमंचा, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना मे उपयोग वाहन लोडर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 01.11.2025 को थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 439/2025 धारा 309(4)/115(2)/352/351(2) बीएनएस बनाम अज्ञात, लूट का खुलासा करते हुए बकन्धा भट्टा के पास थाना कोतवाली से आरोपी बिन्दकी कोतवाली जहानपुर मोहल्ला के सम्राट सिनेमा के सामने निवासी स्व0 कयूम के 50 वर्षीय पुत्र अंशार उर्फ चिडिया उर्फ चांद और कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बाजार खजुहा निवासी दयाराम लोधी के 32 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार को लूटा हुआ रुपया 14600/- रुपये , 01 अदद तमंचा, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मोबाइल व घटना में उपयोग वाहन लोडर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share