G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गांव के समीप दो बाइकों की ज़ोरदार भिड़नी हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दंपति घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी राम प्रसाद अपनी वर्षीय पत्नी राम कली को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर थाना क्षेत्र गया था। जब उसकी बाइक नरतौली गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें राम प्रसाद और उसकी पत्नी राम कली दोनों घायल हो गए। फोनकर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी गोलु कुशवाहा व पायलेट शिव जीत यादव ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी की हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share