उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कलकत्ता से बैट्री वाली कार लादकर गुड़गांव ले जा रहे कन्टेनर के अन्दर खड़ी कारों में अचानक आग लग गयी। जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी रामशंकर सरोज अपने हमराही सिपाहियों के साथ तत्काल मौके में पहुंचे और फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। मौके में पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग लगा है। हलांकि घटना के बाद चालक तुरन्त अपनी जान बचाकर भाग खड़ा हुआ। वहीं थाना अध्यक्ष का कहना है कि आग पर काबू पाया जा रहा है। इस हादसे में कन्टेनर में लदी चार कारे जल कर खाक हो गयी। जिससे लाखों की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share