Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दौलतियापुर गांव के समीप खेतों में खाद डालकर लौट रहा बाइक सवर किसान नीलगाय से टकराकर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के चौधकियापुर गांव निवासी रघुवीर का 60 वर्षीय पुत्र सकठु बाइक पर सवार होकर गांव के समीप स्थित अपने खेतों में खाद डालने गया था।

वहां से वापस लौटते समय जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी अचानक रोड पर आई नील गाय से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे सकठु रोड पर गिरकर घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By