उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के राधानगर थाना क्षेत्र के खम्बापुर मोहल्ले में ई -रिक्शा ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव हाल मुकाम राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी छवी लाल का 14 वर्षीय पुत्र रामा साइकिल पर सवार होकर राधा नगर थाना क्षेत्र के खम्बापुर मोहल्ले के किसी काम से गया था।

तभी ई-रिक्शा ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से रामा रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

