उत्तर प्रदेश फतेहपुर सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम व इंटेलिजेंस बिंग की संयुक्त टीम द्वारा न्यायालय से फरार 25000 रुपये का इनामिया घोषित आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस, एसओजी व इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी राम भरोसे पुत्र राम सागर निवासी मोहल्ला शांतीनगर, थाना कोतवाली को अपराध संख्या 51/2020, धारा 306 IPC थाना कोतवाली के अंतर्गत पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा न्यायालय ADJ-02 द्वारा सुनाई गयी थी। कोर्ट मोहर्रिर सजायावी के साथ आरोपी रामभरोसे को लेकर न्यायालय स्थित लॉकप छोड़ने जा रही थी, कि न्यायालय के कक्ष से बाहर निकलते ही कोर्ट मोहर्रिर को जोर से धक्का देकर भाग गया। कोर्ट मोहर्रिर की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 451/2025 धारा 262 BNS बनाम रामभरोसे पुत्र रामसागर निवासी मोहल्ला शांतीनगर के पंजीकृत किया गया था। पुरस्कार घोषित आरोपी राम भरोसे को बाबू राम ईट भठ्ठा बैरमपुर रोड़ बहद ग्राम बकन्धा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्यवाही के क्रम में न्यायालय भेजा जा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share