Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली के क्षेत्र के शादीपुर मुहल्ले में आज दोपहर घर की छत पर खेलते समय मासूम नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शादीपुर मुहल्ला निवासी जितेन्द्र सिंह का 5 वर्षीय पुत्र लकी सिंह आज दोपहर अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक पैर फिसल जाने से सिर के बल नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है उसकी हालत गंभीर बनी है। घटना की जानकारी मां शिवानी ने दिया
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By