G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका मोड़ में रविवार की दोपहर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ओवर टेक करते हुए ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। जिससे चालक व ई-रिक्शा में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। जानकारी के अनुसार शहर के आबूनगर मुहल्ला निवासी रफीक खान का 35 वर्षीय पुत्र इब्राहिम खान ई-रिक्शा चालक है। बताते हैं कि दोपहर बुलेट चौराहा निवासी सुशील की 40 वर्षीय पत्नी रेनू को बैठाकर जा रहा था। जैसे ही वह नगर पालिका मोड़ पर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ओवर टेक करते हुए टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और चालक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है जहां चालक की हालत गंभीर बनी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share