Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के उमर गहना गाँव में बीती रात संदिग्ध अवस्था में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के उमर गहना गांव निवासी शम्मी की 35 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी ने बीती रात संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुयी तुरन्त उसको उपचार के लिए अस्पताल ला रही रहे थे। तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By