Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल।अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव निवासी भिखारी लाल का 22 वर्षीय पुत्र रंजीत बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए खजुहा कस्बे गया था।

तभी कस्बे के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By