उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के ललौली थानां क्षेत्र के जमेनी गाँव के पेट्रोल पम्प के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के शंकरपुर मजरे जमेनी गाँव निवासी मुन्ना लाल का 18 वर्षीय पुत्र अशोक शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। वह मंगलवार को अपनी कोचिंग से तैयारी पूरी कर बाइक से घर लौट रहा था।

जैसे ही वह जमेनी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही अशोक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

