G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव में दो सगे नाबालिग भाईयो की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक भाई घायल हो गया तो परिजनो को जानकारी हुई। परिजन घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव निवासी सुरेश का 15 वर्षीय पुत्र आयुष और उसका बड़े 17 वर्षीय पुत्र साजन दोनो भाइयों में किसी बात को लेकर भिडन्त हो गई। जिसमें छोटे भाई आयुष का एक टूट गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share