उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सुधवां गांव के समीप अनियंत्रीत बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मान सिंह का पुरवा गांव निवासी ओमकार का 17 वर्षीय पुत्र उदय व सदर कोतवाली क्षेत्र के मदरिया पुर गांव निवासी 20 वर्षीय कोमल दोनों बीती रात एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहे थे।

जब उनकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सुधवां गांव के समीप पहुंची तभी बाइकअनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार कोमल व उदय सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी जिला अस्पताल पहुंचे कोमल के परिजन कोमल को शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share