G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाज़ीपुर थानां क्षेत्र के बेसडी गांव के समीप बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पखरौली गाँव निवासी कृपाल का 18 वर्षीय पुत्र अरुन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के बेसडी गाँव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई।

जिसमें एक बाइक सवार अरुन रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share