G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के उमरा गाँव में मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के।अनुसार थाने क्षेत्र के उमरा गांव निवासी अमृत लाल की 14 वर्षीय पुत्री काजल जो कक्षा सात की छात्रा थी और डीपीएस इंटर कालेज उमरा में पढ़ती थी। बताते हैं कि बीती शाम लगभग साढ़े तीन बजे मां ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब काजल को फाँसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share