उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने सीएनजी ऑटो को टक्कर मार दिया। जिसे ऑटो में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी स्वर्गीय नरेंद्र कुमार पटेल का 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार पटेल सीएनजी ऑटो पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसका ऑटो मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने सीएनजी ऑटो को टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share