Spread the love

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे में बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हैदर मऊ गांव निवासी नरपत सिंह का 45 वर्षीय पुत्र राकेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के कस्बे में पहुंची। तभी दूसरी बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे राकेश रोड पर गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर कस्बे पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By