G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में रोड हादशे में चार पहिया वाहन सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने तीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूप से घायल महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मूल निवासी कानपुर जनपद हाल मुकाम फ़तेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर नई बस्ती निवासी अजय शाहू अपनी 35 वर्षीय पत्नी अराधना देवी और अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन में सवार होकर कौशाम्बी जनपद के सिराथू कस्बे में एक शादी समारोह में खाना बनाने गया था।

वहां से बीती देर रात वापस लौटते समय रास्ते मे अज्ञात वाहन उसके वाहन को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वाहन में सवार अराधना देवी सहित चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को घर जाने की सलाह देते हुए। गम्भीर रूप से घायल अराधना देवी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share