उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में बजरिया मोहल्ले में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आलमगंज गांव निवासी अब्दुल वाहिद का 70 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अख्तर ई-रिक्शा पर सवार होकर बिंदकी कस्बे किसी काम से आ रहा था।

जब उसका रिक्शा कस्बे के बजरिया मोहल्ले में पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार मो० अख्तर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share