G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के बहरामपुर गांव के समीप ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के सातों गांव निवासी बेनी माधव का 26 वर्षीय पुत्र शिव सागर बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के बहरामपुर गांव के समीप पहुंची तभी ई-रिक्शे ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे शिव सागर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share