उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में धड़कन मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालपुर गाँव निवासी स्व. किशन लाल की क4 वर्षीय पुत्री प्रिंसी देवी ने घर के अंदर ज़हरीलां पादर्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई है तुरंत उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई घटना की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हॉउस पहुंची मृतिका की छोटी बहन मोनिका ने बताया गाँव निवासी राम बिलास नाम का लड़का घर आया था और बहन से बात करने का दबाव बना रहा था। बहन ने इंकार किया तो उसके साथ मार पीट करने लगा जब मैंने मना किया तो मुझे भी मारा और बहन को अपने हाथ मे लिया कोई सफेद कलर का पाउडर खिला दिया। जिससे बहन की हालत बिगड़ गई कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share