Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर उरैना गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी किशन पाल का 23 वर्षीय बउवा बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर उरैना गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रीत होकर रोड पर गिर गई।

जिससे बाइक चालक बउवा गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By