G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा लोधीगंज के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी परमेश्वर का 28 वर्षीय पुत्र कुलदीप देर रात बाइक पर सवार होकर घर से रिश्तेदारी गया था। वहाँ से वापस घर जा रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा लोधीगंज के समीप अज्ञात वाहन उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share